शोषित, पीड़ित और वंचितों के मसीहा थे महात्मा फुले- नारायण सिंह कुशवाह

फुले की जयंती के उपलक्ष्य में समाजसेवी हुए सम्मानित

ग्वालियर। महात्मा ज्योतिबा फुले शोषित, पीड़ित और वंचितों के मसीहा थे। अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका बनाकर नारी शिक्षा की अलख जगाई। अनेकों पाठशाला खोली तथा सत्यशोधक समाज की स्थापना की। यह विचार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में हरेशिव मैरिज गार्डन में आयोजित सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने की। मुख्य वक्ता बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि महात्मा फुले ने एक जाति तक सीमित न रहकर पूरे समाज का सामाजिक सुधार किया। विशिष्ट अतिथि बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, विधानसभा संयोजक विवेक जोशी, ईसी मेंबर संगीता कटारे, साहू समाज प्रदेशाध्यक्ष विकास साहू, युवा मोर्चा प्रभारी विनय जैन, माधव बाल निकेतन चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव एवं सर्व ब्राह्मण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव ने संबोधित किया।
इस दौरान अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन राजकरण सिंह भदौरिया ने एवं आभार अजाक्स जिलाध्यक्ष मुकेश मौर्य ने व्यक्त किया। इस अवसर पर किशोर चौहान, राकेश साहू, शोभाराम जाटव, रवि कुशवाह, राजेंद्र खटीक, संजीव राठौर, बलराम बघेल, ज्योति नोरके आदित्य सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *