समाज सेवा के क्षेत्र में लायंस क्लब ने बनाई विशिष्ट पहचानः केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

ग्वालियर- नरेंद्र सिंह तोमर ने आज लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 E-1 के रीजन 15 की रीजनल कॉन्फ्रेंस “रोशन” मैं हिस्सा लिया। इम्पीरियल गोल्फ रिसॉर्ट में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल रोशन सेठी, मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रीजनल कॉन्फ्रेंस कंसल्टेंट लॉयन संदीप जैन ने किया ।
स्वागत भाषण होस्ट लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर के अध्यक्ष अनुपम तिवारी ने पड़ा। अंत मे आभार प्रदर्शन सचिव नरेंद्र अग्रवाल ने किया।। मुख्य अतिथि द्वारा लायन डायमंड अवार्ड अजीत गुप्ता व जगदीश अग्रवाल को प्रदान किए। सभी पूर्व प्रांतपाल को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।। उद्घाटन समारोह के उपरांत सभी क्लबों की बैनर परेड हुई और लायंस साथियों को उनके द्वारा किए सेवा कार्यों के लिए रीजन चेयरमैन लायन केशव वैश्य ने सम्मानित किया। बेह्तरीन संस्कृतिक प्रस्तुतियां बाहर से आए कलाकारों द्वारा दी गई।।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा लायंस क्लब ने अपने सेवा भावी कार्यक्रमों और गतिविधियों के जरिए समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। मानवता की सेवा ऐसा क्षेत्र जिसमें आपको आत्मिक संतुष्टि और सुख मिलता है। इस अवसर पर कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर लवि खण्डेलवाल, राहुल गोयल, सुनील गोयल, जीएल भोजवाणी, जीडी लडृडा, नितिन मांगलिक, सत्येंद्र गुप्ता, सुमेर राठौर, दीपक बत्रा आदि उपस्थित थे। लगभग 400 लायन साथियो ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *