बैजाताल पर 3 कलाकरों ने हनुमान जी की बनाई रंगोली
ग्वालियर. तीन कलाकारों ने बैजाताल की छत्री में बैठकर पवनसुत हनुमान जी की रंगोली बनाई है। इसे सैलानियों और विचरण करने वालों इस रंगोली को काफी सराहा है। इस रंगोली को बनाने में आर्टिस्ट मोहन त्रिपाठी, आर्टिस्ट दुष्यंतसिंह भदौरिया और शिवाजी गुंर्जर ने मिलकर संयुक्त रूप से बनाई है। अभी हाल ही में हिन्दू महासभा के द्वारा जो मांग की गयी है।
हनुमान जयंती पर अवकाश को लेकर वह हमें बहुत पसन्द आई और उसी मांग को शिवराज मामा तक पहुंचाने के लिये हमने इसे अपने माध्यम से दर्शाया है। इस रंगोली को बनाने में लगभग 3 घंटे का समय लगा है।
