Forbe’s Rich List 2023-फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी नम्बर 1, गौतम अडानी पिछड़े
नई दिल्ली. भारत के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे रहीस व्यक्ति बनकर उभरे हैं। फोर्ब्स ने 2023 के अरबपतियों की सूची जारी करते हुए ये जानकारी शेयर की है। इसके अनुसार हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट के कारण भारी नुकसान झेलने वाले गौतम अडानी इस सूची में 24वें नम्बर पर पहुंच गये हैं।
पिछले 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म की रिपोर्ट पब्लिश होने से पूर्व 126 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान थे। हालिया जारी रिच लिस्ट के आंकड़ों में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आयी है कि दुनिया के टॉप-25 की संपत्ति में इस वर्ष अब तक गिरावट दर्ज की गयी है।
अंबानी दुनिया में 9वें सबसे रईस
एशिया के सबसे अमीर का ताज फिर से अपने सिर सजाने वाले Mukesh Ambani दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में नौंवे नंबर पर हैं। 65 वर्षीय भारतीय उद्योगपति की कुल नेटवर्थ 83.4 अरब डॉलर है। फोर्ब्स के मुताबिक, बीते साल 2022 में ही अंबानी की Reliance Industries 100 अरब डॉलर से अधिक की आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई था। नई लिस्ट के मुताबिक, सूची में Mukesh Ambani माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बाल्मर, गूगल के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से ऊपर बने हुए हैं। अंबानी पिछले साल लिस्ट में 90.7 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर थे.
