JU-विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में 29 नकल प्रकरण बनाए,उड़नदस्ता ने पकड़े कई नकलची

जेयू के परीक्षा भवन में सुबह की पाली में उड़नदस्ते का छापा हथेली पर नकल,पकड़े गए बीबीए के टिपोरे छात्र-छात्रा
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में 29 नकलची पकड़े गए। सबसे पहला दल कुलपति के नेतृत्व में मुरैना गया। कुलपति को देखते ही परीक्षा सेंटर में हड़कंप मच गया। इस परीक्षा में नकल न हो इसके लिए उड़नदस्ते तैनात किए गए। खास बात यह है कि एक ही दिन में दो पालियों में हुई परीक्षा में 29 नकल प्रकरण बनाए गए है। वहीं जीवाजी विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन आज सुबह की पाली में कराई गई बीबीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में एक छात्र और एक छात्रा को रंगेहाथों नकल करते पकड़ लिया। बीबीए मै कंज्यूमर बिहेवियर विषय का पेपर था,जिसके प्रश्नों को हल करने के लिए यह दोनों ही हाथ की हथेली पर नकल लिखकर लाए थे।चुपचुप तरीके से नकल को अंजाम दे रहे थे,इसी बीच जेयू के उड़नदस्ते ने कक्ष में छापा मारा और दोनों नकलचियों को पकड़ कर प्रकरण दर्ज कर दिया।हाथ पर लिखी नकल का फोटो खींचा, जिसका प्रिंट आउट निकालकर कॉपी के साथ संलग्न किया।छापा मारने के लिए कंट्रोल रूप प्रभारी प्रो. हेमंत शर्मा और सह प्रभारी डॉ.विमलेन्द्र राठौर पहुंचे थे।उन्होंने परीक्षा भवन के सभी कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यार्थियों की तलाशी भी ली। परीक्षा भवन में सुबह की पाली में करीब 1100 विद्यार्थियों की परीक्षा हुई।जिनमें बीए तृतीय,बीबीए, बी-फार्मा सहित एमपीएड के छात्र- छात्राएं शामिल थे।
मुरैना के सेंटरों पर कुलपति की टीम ने पकड़े 8 नकलची
कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी का विशेष उड़नदस्ता भी आज सुबह मुरैना के परीक्षा केन्द्रों पर औचक निरीक्षण करने करने पहुंचा।कुलपति के दस्ते ने सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान कुलपति के दस्ते ने अलग- अलग सेंटरों पर करीब एक दर्जन नकलची परीक्षार्थियों को पर्चियों और सीरिजों के साथ रंगेहाथ पकड़ा।वीसी के उड़नदस्ते की सूचना लीक भी हो गई। कुलपति ने छात्रों को नकल से बचने की नसीहत दी।
स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक की पाली में बीए तृतीय की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। आज आधार पाठ्यक्रम के हिंदी विषय की परीक्षा हुई।अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे की पाली में बीएससी मैथ व जूलॉजी, बीकॉम,बीएचएससी के आधार पाठ्यक्रम के हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई।
इन सेंटरों पर पकड़े नकलची
पीएएसयू में 8, इंदरगढ़ में 12,पीजी कॉलेज भिंड में 2,देव पुरिया कॉलेज भिंड में 1,धीर सिंह कॉलेज गोरमी में 2, चौधरी यदुनाथ में 2, परीक्षा भवन में 2 नकलची पकड़े गए। नकलचियों को पकड़ने के लिए जेयू के 4 दल अलग अलग रवाना हुए जिसमें कुलपति का दल भी शामिल था।
नकल हर हाल मै रोकी जाए
उड़नदस्ते लगातार जाएंगे। कुलपति के स्पष्ट निर्देश है कि नकल हर हाल मै रोकी जाए। अगर दस्ते बढ़ाने पड़े तो बढ़ाये जाएंगे।
डॉ. विमलेन्द्र सिंह राठौड़ पीआरओ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *