8 निगम-मंडलों के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री, 4 उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा

भोपाल. मध्यप्रदेश में 8 निगम-मंडलों के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। 4 उपाध्यक्षों को भी राज्यमंत्री का दर्जा मिला है। राज्य सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि हाल ही में निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरण में नियुक्तियां की गई थीं।

इन अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
भागचंन्द्र उईके, अध्यक्ष, प्रवासी श्रमिक आयोग
रफत वारसी, अध्यक्ष, हज कमेटी
भगवानदास गौराने, अध्यक्ष, श्रम कल्याण मंडल
रामदयाल प्रजापति, अध्यक्ष, माटी कला बोर्ड
कृष्णमोहन सोनी, अध्यक्ष, भोपाल विकास प्राधिकरण
वेदप्रकाश शर्मा, अध्यक्ष, योग आयोग
घनश्याम पुरोनिया, अध्यक्ष, बांस विकास प्राधिकरण

इन उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा
नंदराम कुशवाहा, उपाध्यक्ष, कुक्कुट विकास निगम
अनिल अग्रवाल ‘लिल्ली’, उपाध्यक्ष, बीडीए
राकेश ‘गोलू’ शुक्ला, उपाध्यक्ष, इंदौर विकास प्राधिकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *