वाहन चैकिंग में दो वाहन चोर गिरफ्तार, 6 दो पहिया वाहन बरामद
ग्वालियर। थाना प्रभारियों द्वारा लूट व चोरी के घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाषों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान एएसपी राजेष दण्डोतिया द्वारा अपने अधिनस्थ थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी रेंडम चैकिंग करने कहा गया।
थाना प्रभारी ठाटीपुर टीआई विनय शर्मा द्वारा मय थाना बल के मरघट रोड़, नदी पार टाल पर वाहन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को मोटर सायकिल पर सवार 2 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये, जिन्होने पुलिस चैकिंग को देखकर गाड़ी के साथ भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया। पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ करने पर उन्होने स्वयं को लक्ष्मणपुरा (पड़ाव) एवं गांधी नगर (पड़ाव) का निवासी होना बताया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये दोनों संदिग्धों से मोटर सायकिल के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त मोटर सायकिल को एक दिन पहले ही मयूर मार्केट से चोरी करना बताया गया।
मोटर सायकिल के संबंध में और अधिक पूछताछ करने पर पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये चोरों की निषादेही पर उनके घरों से 5 दो पहिया वाहन जिसमें प्लेटिना, एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल, एक्टिवा, पेषन प्रो, इलेक्ट्रिक एक्टिवा को जप्त किया गया। उनके द्वारा उक्त वाहन थाना पड़ाव व थाटीपुर क्षेत्र से चोरी करना बताया गया।
जप्त बाइक
डिस्कवर मो0सा0, प्लेटिना, एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल, एक्टिवा, पेषन प्रो, इलेक्ट्रिक एक्टिवा।
