कमलनाथ के पहुंचने पर पुलिस और कार्यकर्त्ताओं में धक्का मुक्की, जाना घायलों का हाल

इन्दौर. रामनवमी हु ए भीषण हादसे में 38 लोगों की जान चली गयी है। जबकि कई लोग जख्मी हो गये थे। घायलों को देखने के लिये मप्र के पूर्व सीएम हॉस्पिटल पहुंचे। इस बीच उन्होंने घायलों के बीच मुलाकात करके लोगों का हाल चाल जाना हैं इसके अलावा शिवराज सरकार के प्रबंधन पर जमकर सवाल उठाये और कहा है कि 7 दिन में अवैध निर्माण तोडे जाये। वरना हम न्यायालय की शरण लेंगे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी मौजूद थे। हॉस्पिटल में अन्दर घुसने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की आपस में धक्का मुक्की भी हुई है।

पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की
इंदौर हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ भी पहुंचे।  यहां उनकी पहुंचने की सूचना पाकर कई कार्यकर्ता भी पहुंच गए।  कार्यकर्ताओं ने भी हॅास्पिटल में जाने की कोशिश की जिसे पुलिस के द्वारा रोका गया।  इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *