कपड़ा व्यापारी की ग्वालियर अस्पताल में मौत, शूटरों ने मारी गोली

मुरैना. एक कपड़ा व्यापारी को दुकान में घुसकर 2 बदमाशों ने गोली मारी दी, आरोपी 21 से 22 की आयु के बताये जा रहे है। व्यापारी को गंभीर हालत में ग्वालियर के लिये रेफर किया गया था। लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना शुक्रवार की रात 8 बजे की है। व्यापारी की हत्या के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
क्या है मामला
बनमोर स्थित महावीर क्लॉथ स्टोर नाम की दुकान कैलाशी गोयल के नाम से है। शुक्रवार की रात 2 बदमाश घुसे और तोलिया का दाम पूछने लगे। गोयल तौलिया लेकर आगे आये, तभी बदमाशों ने पिस्टल और कट्टा निकाल 3 फायर कर दिये। गोली लगने के बाद व्यापारी बदमाशों को पकड़ने के लिये भागे भी, लेकिन कुछ आगे जाकर गिर पड़े। दुकान का कर्मचारी भी बदमाशों के पीछे भाग, लेकिन वह भी पकड़ नहीं सका।
यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गये। कपड़ा व्यापारी को उपचार के लिये ग्वालियर के अपोलो हॉस्पिटल ले आकर रहे थे। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टीआई वीरेश कुशवाह ने बताया कि कपड़ा व्यापारी कैलाश गोयल का ग्वालियर में प्रॉपर्टी का कारोबार भी है। ग्वालियर की किसी प्रॉपर्टी को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते भाड़े पर भेजे गये शूटरों ने गोली मारी दी।

बाल संवारे, फिर अचानक निकाले पिस्टल-कट्‌टा

CCTV में नजर आ रहा है कि दोनों बदमाश ग्राहक की तरह दुकान में घुसे। बड़े आराम से अपने बाल संवारने लगे। एक आरोपी‎ जींस के साथ सफेद रंग की टीशर्ट‎ पहने हुए है। दूसरा नीले रंग की‎ शर्ट। अचानक दोनों ने हाथ पीछे कर पिस्टल और कट्‌टा निकाल लिया। नीले रंग की शर्ट वाले आरोपी‎ ने पिस्टल से दो फायर किए और‎ सफेद रंग की टीशर्ट वाले आरोपी ने‎ कट्‌टे से एक फायर किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *