इंटरनेट बन्द, धारा 144, पुलिस मार्च, रामनवमी के मौके पर नालंदा, हावड़ा और सासाराम माहौल बिगाड़ने का षडयंत्र

संभाजीनगर में जला दिए गए थे कई वाहन (फोटो:आजतक)नई दिल्ली. पूरे देशभर में 30 मार्च को रामनवमी पर तनावपूर्ण हालात देखने को मिल रहे हैं। यूपी, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और तेलंगाना में लगभग 12 ठिकानों पर हिंसा फैलाई गयी है। हालांकि में इनमें सबसे अधिक अधिक बुरे हालात संभाजीनगर, बड़ोदरा, हावड़ा, सोनीपत, सासाराम और बिहार शरीफ में देखने को मिले। कई इलाकों में इंटरनेट बन्दर कर दिया गया है तो कहीं धारा 144 लागू कर दी गयी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ कर रही है।

नीतीश कुमार के गृहजिला नालंदा में भी भड़की थी हिंसा (फोटो:पीटीआई)
संभाजीनगर में धर्मगुरूओं ने कराया शांत
महाराष्ट्र के संभाजीनगर के किराडपुरा में 30 मार्च को जबरदस्त हिंसा हुई थी। यहां राम मंदिर के बाहर रात लगभग 12.30 बजे 2 युवकों में बहस हो गयी थी। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि वहां 2 समुदायों कके लोग जुटने लगे और इसके बाद देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गयी। कई गाडि़यां फूंक दी गयी है। पुलिस को वाहन भी जला दिये गये। बमबाजी भी हुई। भारी पुलिसबल ने लोगों को कंट्रो करने के लिये आंसू गैस के गोले दागे गये। आग पर काबू पाने के लिये फायरब्रिगेड की गाडि़यां भी घटनास्थल पर भेजी गयी और बाद में माहौत शांत कराने के लिये धर्मगुरूओं को बुलाया गया। फिलहाल अब इलाके में शांति है।

हावड़ा में भी जमकर हुई थी आगजनी (फोटो:पीटीआई)
सासाराम में धारा 144 लागू
सासाराम के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट मनोजकुमार ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शाह, जलाल पीर, सोना पट्टी, कादि गंज और नवरत्न पीर जैसे इलाकों में आक्रोशित भीड़ ने कई दुकानों और वाहरों में आग लगा दी। उन्होंने जमकर पत्थरबाजी की थी। जिसमें 2 पुलिस कर्मियों सहित कई लोग जख्मी हो गये। इसके बाद कई इलाकों में धारा 144 लपागू कर दी है। सासाराम की गोला बाजार, कादिरगंज, मुबारक गंज, चौखंडी और नवरत्न बजार पूरी तरह से बंद है। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि स्थिति काबू में हैं। लेकिन दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। पूरे इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात है। पुलिस इलाके में मार्च कर रही है। लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की जा रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 अप्रैल को सासाराम में एक कार्यक्रम में शामिल होने आयेंगे।

बिहार शरीफ: 20 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए

नालंदा के बिहार शरीफ में भी हिंसा भड़क गई थी. यहां शोभायात्रा निकालने के दौरान दो समुदायों हिंसक झड़प के बाद पत्थरबाजी हुई थी. इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिसमें कई जख्मी भी हो गए. कई घरों और दुकानों में भी तोड़-फोड़ की सूचना है. बिहारशरीफ में धारा-144 भी लागू की गई है. यहां भी भारी पुलिस बल तैनात है. एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस इलाके में पेट्रोलिंग कर रही है और अलर्ट पर है. हिंसा फैलाने के आरोप में 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हिंसा में 8 लोग घायल हो गए हैं जबकि तीन को गोली लगी है. उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर विश्वास न करें.

सोनीपत: मस्जिद में घुसकर नारेबाजी

खरखोदा में रामनवमी पर यात्रा निकाली जा रही थी. इस दौरान मस्जिद में हाथ में झंडा और सिर पर भगवा पट्टी बांधे लोग नारेबाजी करते हुए मस्जिद में जा घुस गए थे. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. एसीपी लॉ एंड ऑर्डर विपिन कादियान ने बताया कि इस मामले में खरखोदा थाना पुलिस पांच युवकों को अरेस्ट भी कर चुकी है. वहीं इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई. ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये लोग हिंदू संगठन से जुड़े हुए हैं.

हावड़ा: इंटरनेट बैन करना पड़ा, CID कर रही जांच

पश्चिम बंगाल में हावड़ा के शिबपुर में रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल जुलूस निकाल रहे थे. तभी वहां हिंसा भड़क गई. कई वाहनों और दुकानों को फूंक दिया गया. यहां दो दिन तक अशांति बनी रही. फिलहाल अब इलाके में हालात सामान्य हो गए हैं. दुकानें फिर से खुलना शुरू हो गई हैं. जीटी रोड पर यातायात सामान्य हो गया है. हालांकि, हावड़ा के कुछ हिस्सों में धारा 144 लागू की गई है. इलाके में पुलिस पिकेट और रिजर्व बल अभी तैनात है. वहीं रात में कई घंटों तक इंटरनेट को बैन कर दिया गया था. सीआईडी भी घटना की जांच कर रही है.

वडोदरा: उपद्रवियों की हो रही पहचान, 14 हिरासत में

गुजरात में वडोदरा के फतेपुरा इलाके में दो अलग-अलग जगह शोभायात्रा निकालने के दौरान पथराव किया गया. इसकी वजह से वहां भगदड़ मच गई थी. इसके बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. पुलिस इस मामले में 14 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. गृहराज्यमंत्री हर्ष संघवी का कहना है कि सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *