आज शाम 7.48 बजे ग्वालियर पहुंचेगी वंदे भारत

ग्वालियर. मध्य प्रदेश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन शनिवार शाम 7.48 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को शनिवार दोपहर (एक अप्रैल) को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से हरी झंडी दिखाएंगे। भोपाल से दोपहर बाद 3.20 बजे ट्रेन रवाना होगी। ग्वालियर शाम 7.48 बजे आएगी। वंदे भारत ट्रेन में पहले दिन स्कूल के छात्र-छात्राएं को सफर कराया जाएगा। झांसी मंडल बीना से झांसी के बीच 600 बच्चों को सफर करा सकता है।

आखिरकार जिस दिन का इंतजार था वो दिन आज आ गया है। आज (शनिवार) शाम को मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन ग्वालियर आ रही है। जब इस ट्रेन को मध्य प्रदेश के भोपाल से नई दिल्ली तक चलाने का निर्णय लिया गया था तो इसका स्टॉपेज ग्वालियर और झांसी नहीं था। दिल्ली से आगरा और रानी कमलापति (भोपाल) स्टेशन था। इसके बाद इसके स्टॉपेज ग्वालियर करने की मांग उठी थी। जिसके बाद दो दिन पहले ही ग्वालियर के साथ झांसी स्टॉपेज होने की घोषणा की गई है। शनिवार को जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे तो मध्य प्रदेश को उसकी पहली वंदे भारत ट्रेन मिलेगी। शनिवार को यह ट्रेन स्कूली बच्चों के लिए चलेगी, लेकिन इस ट्रेन में यात्री दो या तीन अप्रैल से सफर कर सकते हैं। इस ट्रेन का ग्वालियर में भी ठहराव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *