अतीक अहमद के फायनेंसर जुनैद पर बुलडोजर से ध्वस्त हुआ मकान
प्रयागराज. अतीक अहमद की करीबी फाइनेंसर जुनैद के घर पर यूपी के प्रयागराज खूंखार बदमाश अतीक अहमद के गुर्गो ने राजू पाल के चश्मदीद गवाह उमेश पाल की दिन दहाड़े की हत्या के मामले में शुक्रवार की दोपहर में अतीक के फाइनेंसर के जुनैद के घर 4 बुलडोजर ने एक साथ नवनिर्मित मकान तोड़ने की कार्यवाही है। विधायक राजूपाल हत्याकांड के आरोपी कवी अहमद की सराय अकील स्थित मकान को पीडीए ने बुलडोर से ध्वस्त कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के बीच कई जेसीबी और एक पोकलेन मशीन लगाकर मकान को ध्वस्त कर दिया है।
आपको याद दिला दें कि यूपी पुलिस ने अभी तक बदमाशों के 3 मकान गिरा दिये है। दो बदमाशों ने बिहार की जेल में आत्मसर्मपण कर दिया है।
अतीक का फाइनेंसर है माशूक प्रधान
माशूक प्रधान अतीक का फाइनेंसर है। उसका अहमदपुर में जीटी रोड पर आलीशान मकान है। इस क्षेत्र में प्रधान का दबदबा है। जमीन-जायदाद के सौदों में उसकी दखल रहती है। प्रधान बनने के बाद 2021 में उसने बमरौली स्थित भारती बालिका माध्यमिक विद्यालय के पीछे टीले के नीचे की मिट्टी पूरी खुदवा दी थी। इसके बाद भवन का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया था। बच्चे इसमें बाल-बाल बचे थे। तिवारी का तालाब में स्थित इस स्कूल को 1964-65 में ग्राम सभा की जमीन पर टीले पर बनाया गया था। प्रिंसिपल ने इसकी शिकायत की, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी माशूक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
पहले खबर आई थी गुड्डू के घर बुलडोजर चलेगा
पहले खबर आई थी कि PDA बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर पर बुलडोजर चलाएगा। गुड्डू मुस्लिम वही व्यक्ति है, जो पिछले सप्ताह उमेश पाल की हत्या में शामिल था। CCTV फुटेज में गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल के ऊपर बेखौफ होकर बम फेंकता दिख रहा था। वीडियो में साफ दिख रहा कि गुड्डू अपने हाथ में लिए झोले में से एक-एक कर बम निकाल रहा था और फेंके जा रहा था।
3 बुलडोजर ने 5 घंटे में जमींदोज किया 3 करोड़ का मकान
बुधवार को अतीक के करीबी जफर अहमद के दो मंजिला मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर से गिरा दिया था। इस आलीशान मकान की कीमत 3 करोड़ रुपए थी। अतीक अहमद का मकान 2020 में जब ढहाया गया था, तब जफर ने ही उसके परिवार को यहां पनाह दी थी। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अपने बेटों को लेकर इसी मकान में रहा करती थी। उमेश पाल हत्याकांड के दिन शूटरों ने इसी मकान में पनाह ली और बाद में अलग-अलग फरार हो गए।
