कुलपति बोले -मुझे विलेन बनाया जा रहा यह ठीक नहीं, 3 वर्ष में 5प्रतिशत की हो फीस वृद्धि, 2 सौ करोड़ का बजट 9 करोड़ के घाटे के साथ किया पेश

ग्वालियर. यह सब समिति के लोग जिम्मेदार है समिति के लोगों को यह सोचना चाहिये कि जब समिति के सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उन्हें रिपोर्ट समय देना चाहिये और मुझे रिपोर्ट के अध्ययन के लिये कम से कम 3 दिन का समय चाहिये। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हम उनके विरोधी है। जब कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म हो गया तो मुझे बताना चाहिये था या विभागाध्यक्ष को मुझे आकर बताना चाहिये। हमारे सामने समिति के सदस्य सम्मानीय है उतने ही कार्य परिषद् सदस्य भी सम्मानित है। समिति की ओर संकेत करते हुए बोले मेरे पास इतने नेताओं फोन आ रहे और आप मुझे विलेन बनाया जा रहा है यह ठीक नहीं है। यह बात कुलपति ने जीवाजी विश्वविद्यालय के टंडन हॉल में कार्य परिषद में बजट प्रस्तुत करने के अवसर पर कहीं। जीवाजी विश्वविद्यालय को 200 करोड़ रूपये बजट 9 करोड़ रूपये घाटे का बजट पेश किया गया। कार्य परिषद की बैठक में कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी, रेक्टर डीएन गोस्वामी, कुलसचिव राजेन्द्र बघेल, कार्य परिषद के सदस्य शिवेन्द्र राठौर, विवेक भदौरिया, प्रदीप शर्मा, संगीता कटारे, मुकेश तेलंग, श्री पात्रो, प्रो. जयसवाल, सजय यादव, डॉ. सीबी प्रसाद आदि शामिल रहे।
बजट में
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर सिस्टम, यूनीवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम, नर्सिंग, मेडीकल और एग्रीकल्चर भवन के लिये 20 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा भाषा विज्ञान, एमबीए ब्लॉक, इतिहास भवन और पानी की टंकी (ईस्ट कैम्पस में)। विभागों की आवश्यकतानुसार केन्द्रीय क्रय प्रतिवर्ष की एएमसी के लिये सप्लायरों का प्रतिवर्ष रजिस्ट्रेशन हो आवश्यक रूप से हो औरे जिसकी एक पत्रावली से कार्य हो। आवास-गृह निर्माण के लिये 4 करोड़ का प्रावधान किया गया हे।
फीस वृद्धि
जीवाजी विश्वविद्यालय की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की फीस में 3 वर्ष में 5प्रतिशत की फीस वृद्धि की जानी चाहिये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *