ईरानी ट्रॉफी-MP की टीम से बल्लेबाज यश दुबे ने ठोका शतक, ROI दूसरी इनिंग मयंक अग्रवाल 4 बॉल खेलते हुए बॉल्ड

ग्वालियर. कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में मध्यप्रदेश और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी ट्रॉफी मेचे खेले जा रहे है। एमपी पहली ईनिंग के तीसरे दिन बल्लेबाज यश दुबे ने 258 बॉल का सामना करते हुए 109 रन बनाये। अभी एक ईनिंग खेलना बाकी है। जबकि पहली ईनिंग में रेस्ट ऑफ इंडिया ने 10 विकेट गंवा कर 484 रन बनाये। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश की टीम ने 10 विकेट गंवा कर 294 रन बनाये। यश दुबे बल्लेबाजी करते हुए पुलकित नारंग ने बोल्ड किया। नवदीप सैनी ने 20 ओवर फेंके जिसमें 6 ओवर मेडइन 55 देकर 6 विकेट लिये।


रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम दूसरी ईनिंग में खेलना शुरू कर दिया है। अभिमन्यु ईश्वरन और मयंक अग्रवाल ओपनिंग बल्लेबाजी कर रहे है। मयंक अग्रवाल महज 4 बॉल ही खेल पाये और कुमार कठेरिया की बॉल पर बिना रन ही आउट हो गये। मयंक अग्रवाल की जगह यशवंत जयसवाल बल्लेबाजी करने आये है। अभी फिलहाल आवेश खान और कुमार कठेरिया बॉलिंग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *