कांचमिल पुलिया के पास किसी को टारगेट कर इंतजार कर रहा था, पिस्टल, कारतूस के साथ पकड़ा बदमाश

ग्वालियर. किसी वारदात को अंजाम देने आए शातिर बदमाश को पुलिस ने कांचमिल पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से एक पिस्टल, आठ कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही पुलिस ने उसकी स्कूटी भी बरामद की है। पकड़ा गया बदमाश पुलिस के रिकॉर्ड में लिस्टेट गुंडा है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह किसे टारगेट कर यहां आया था। साथ ही पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह पिस्टल कहां से लेकर आया था।

पता पूछा तो युवक पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा
हजीरा थाना पुलिस को देर रात गश्त पर निकली थी। गश्त पर निकले प्रधान आरक्षक अरविन्द शर्मा, आरक्षक संदीप जाट, सुरेन्द्र कुशवाह और अशोक सिकरवार कांच मिल में निगरानी बदमाशों को तलाशने के लिए गए थे। वह अभी कांच मिल पुलिया के पास पहुंचे थे कि तभी एक युवक स्कूटी से खड़ा दिखाई दिया। उसके हाव-भाव संदिग्ध नजर आए तो पुलिस ने उसे आवाज देकर वहीं रुकने के लिए कहा, लेकिन स्कूटी सवार बिना रुके आगे जाने लगा। शंका होने पर पुलिस टीम युवक के पास पहुंची और रूकने को कहा तो युवक ऐंठने लगा। संदेह के आधार पर नाम पता पूछा तो युवक पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक 32 बोर की पिस्टल और आठ जिन्दा राउण्ड बरामद हुए। पिस्टल के दस्तावेज मांगे तो उसने बताया कि उस पर दस्तावेज नहीं है। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसे थाने ले आए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान अंशुल सेंगर पुत्र उदयवीर सिंह सेंगर निवासी लाइन नंबर एक बिरला नगर के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया का कहना है कि एक बदमाश गश्त के दौरान पिस्टल व कारतूस के साथ पकड़ा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह किसे टारगेट कर यहां आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *