शताब्दी एक्सप्रेस अब मुरैना, धौलपुर व ललितपुर नहीं रूकेगी
ग्वालियर. लंबे समय से शताब्दी एक्सप्रेस के ललितपुर, मुरैना व धौलपुर स्टेशन पर रेलवे को ज्यादा आउटपुट नहीं रहा है इससे नुकसान तो है वहीं शताब्दी का समय भी गड़बड़ा रहा है। अब रेलवे बोर्ड जल्द ही नई दिल्ली से हबीबगंज स्टेशन के बीच चलने वाली शताब्दी एक्स्प्रेस का इन तीनों स्टेशन का ठहराव समाप्त करने जा रहा है। प्रतिदिन इन स्टेशनों से औसत 10 से 15 मुसाफिर ही चढ़ रहे है। अब रेलवे इन स्टेशनों की जगह बीना को नया ठहराव स्टेशन बनाया जाएगा।
बीना को नया ठहराव
शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन जब शुरू हुआ था उसमें एक ट्रेन दिल्ली से झांसी के मध्य भी चलाई गई थी। उस समय यह ट्रेन दिल्ली के बाद मथुरा, आगरा व ग्वालियर में ही रूकती थी। मगर बाद में इसका विस्तार भोपाल और फिर एक जुलाई 2014 से हबीबगंज तक स्टेशन तक कर दिया गया।
समय सुधरेगा तो यात्रियों मिलेगी राहत
ट्रेन के स्टॉपेज बढ़ने से इस ट्रेन का समय पालन भी बिगड़ गया है। वापसी में यह ट्रेन अक्सर लेट हो जाती है। हबीबगंज में भी पौन घंटे ट्रेन रूकती है। इस अवधि में यात्रियों को चढ़ना व उतरना भी पड़ता है। इस कारण ट्रेन में ठीक से सफाई भी नहीं हो पा रही है। रेलवे अफसर परेशानी को भलीभांति समझते हैं।

