राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिल्ली में सरकारी स्कूल के कार्यक्रम में केजरीवाल व सिसोदिया का लिस्ट से नाम हटाया
नई दिल्ली. अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप अपनी भारत यात्रा के दौरान दिल्ली के एक सरकारी स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने वाली है लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बताजा जा रहा है कि इनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया है।
केजरीवाल सरकार के स्कूल में हैप्पीनेस क्लास देखेंगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को दो दिनों की भारत यात्रा पर आने वाले है। इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया राष्ट्रपति ट्रंप और बेटी इवांका भी आएंगी। मेलानिया ट्रंप 25 फरवरी को दिल्ली के सरकारी स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा ले सकती है। वह केजरीवाल सरकार के स्कूल में हैप्पीनेस क्लास देखेंगी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि कार्यक्रम में दिल्ली कें मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी श्रिकत करेंगे लेकिन अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का नाम हटा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार अमेरिकी दूतावास ने अनुरोध किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस कार्यक्रम में उपस्थित न हों। जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात चल रही होगी तब मेलानिया सरकारी स्कूल के दौरे पर होंगी और वह यहां एक घंटे तक का समय बिताएंगी। दिल्ली के सरकारी स्कूल राज्य सरकार के अधीन आता है इसलिए दोनों को कार्यक्रम में भाग लेना था लेकिन अब उनका नाम हटा दिया गया है तो वो हिस्सा नहीं लेंगे।

