MP में चीते की गोली मारकर हत्या की जांच करेगी केंद्र की हाईलेवल टीम, 3 वरिष्ठ अधिकारी शामिल
श्योपुर. कूनों में चीते की बंदूक के छर्रों से मौत के मामले में केंद्र सरकार ने बडी कार्रवाई की है। पर्यावरण मंत्रालय ने तीन सदस्यीय हाई लेवल सेंट्रल टीम को ग्राउंड जांच के लिए नियुक्त किया है। टीम में आईजी फारेस्ट, एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) एडिशनल डायरेक्टर, डब्ल्यूसीसीबी (वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो), रीजनल डिप्टी डायरेक्टर, डब्ल्यूसीसीबी शामिल है।
टीम कूनो-मुरैना-श्योपुर के जंगलों में ऑन-स्पॉट जांच करेगी। हत्या के हालात, सभी सबूतों की जांच, फायरिंग की लोकेशन ट्रेस करेगी। एम पी वन विभाग और एसटीएफ के साथ समन्वय कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। सुरक्षा प्रोटोकॉल और मॉनिटरिंग में चूक की समीक्षा करेगी। अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगी जिसके आधार पर राज्य को आगे के निर्देश दिए जाएंगे।
मादा चीता 25 अक्टूबर को घायल मिला था
बता दें कि मादा चीता निरवा का 19 माह का शावह मुरैना के वन क्षेत्र में 25 अक्टूबर को घायल मिला था। जबलपुर में सर्जरी में 5 पेलेट निकले, 27 अक्टूबर को मौत हो गई। यह प्रोजेक्ट चीता 2022 में पहला शूटिंग केस है। राज्य सरकार ने पहले ही एसटीएफ बना दी है अब केंद्रीय टीम के साथ सयुक्त जांच होगी।
