किशोरी से छेड़खानी-मामी और उसके भाई पर FIR दर्ज, मानी ने सीना-प्रायवेट पार्ट छुए तो भाई ने गोद में उठाया

ग्वालियर. हजीरा थाना इलाके में 12 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी ने अपनी मामी और मामी के भाई पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। बच्ची के अनुसार आरोपियों ने उसे ट्रेन दिखाने के बहाने रेलवे पटरी की तरफ से जाकर छेडछाड़ की और किसी को बताने पर जाने से मारने व पटरी पर फेंकने की धमकी दी है। मंगलवार की रात परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी निवासी किशोरी फिलहाल हजीरा इलाके में अपनी नानी के साथ रहती है। वह कक्षा 7वीं की छात्रा है। बच्ची ने पुलिस को बताया कि लगभग डेढ़ माह पूर्व वह साईकिल से मामा के घर जा रही थी।
रास्ते में उसे मामी का भाई हेमंत मिला, यह आरोप है कि उसने समौसा खाने के लिये रूपये दिये और चर्चा के दौरान उसकी पीठ व कंधे को गलत तरीके से छुआ। डर की वजह किशोरी न उस वक्त यह बात परिजनों को नहीं बताई। किशोरी के अनुसवार 7 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 8.30 बजे वह नानी के साथ बिरलानगर पुल के पास सब्जीमंडी गयी थी। वहां उसकी मामी और मामी का भाई हेमंत भी पहुंचे। बच्ची ने ट्रेन देखने की इच्छा जताई थी तो नानी वहीं रूक गयी। आरोप है कि मामी और हेमंत उसे ट्रेन दिखाने के बहाने आगे ले गये। किशोरी का आरोप है कि वहां मामी ने यह कहते हुए कि वह बड़ी हो गयी है उसके शरीर को गलत नीयत से छुआ। इसके बाद हेमंत ने उसे गोद में उठाकर गलत प्रकार से छेड़छाड की है।
शोर मचाने पर पटरी पर फेंकने की धमकी
किशोरी के चिल्लाने पर आरोपी ने उसे गालियां दीं और किसी को घटना बताने पर रेलवे पटरी पर फेंकने व जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण किशोरी और उसकी नानी घर लौट आईं और उस समय किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।
परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद बच्ची डरी हुई थी और उसने खाना-पीना भी कम कर दिया था। नानी के पूछने पर करीब चार-पांच दिन पहले उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद 27 अक्टूबर 2026 की रात बच्ची अपनी मां और दादी के साथ हजीरा थाने पहुंची। हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, किशोरी के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *