रिटायर्ड आईएएस रमेश थेटे नागपुर में गिरफ्तार

भोपाल. मध्यप्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को नागपुर के मनीष नगर इलाके में बेलतरोडी पुलिस और मध्यप्रदेश पुलिस की ज्वॉइंट टीम ने उन्हें हिरासत में लिया है। यह कार्यवाही भोपाल के न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गयी है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस टीम उन्हें भोपाल लेकर आ रही है।
न्यायालय में पेश नहीं होने पर वारंट
जनकारी के अनुसार रमेश थेटे फिलहाल नागपुर के मनीष नगर में निवास कर रहे थे। भोपाल में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस से जुडे मामले जुडे दर्ज है। इनमें से एक मामला भोपाल के न्यायालय में लंबित है। बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान थेटे लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।
भोपाल कोर्ट में किया जाएगा पेश
गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें भोपाल ला रही है। यहां संबंधित अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अदालत के निर्देशों के अनुसार होगी। धोखाधड़ी और चेक बाउंस से जुड़े मामलों में आरोपों की स्थिति अदालत में उपलब्ध रिकॉर्ड और सुनवाई के आधार पर तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *