MP में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के SP बदले

भोपाल. मध्य प्रदेश में देर रात गृह विभाग से 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। बैतूल, पन्ना, आलीराजपुर और हरदा में नए पुलिस अधीक्षक एसपी पदस्थ किए गए है। वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और भोपाल में नई जिम्मेदारियां दी गई है। बैतूल के एसपी वीरेंद्र जैन को भोपाल में पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक बनाया गया है। नर्मदापुरम के एसपी साईकृष्ण एस. थोटा को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक एआईजी की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह उज्जैन की 32वीं वाहिनी के कमांडेंट दीपक कुमार शुक्ला नर्मदापुरम के नए एसपी होंगे। इंदौर में साइबर एसपी रहे सब्यसाची सराफ को पन्ना का एसपी बनाया गया है। वहीं हरदा के एसपी शशांक को पुलिस मुख्यालय भोपाल में एआईजी पदस्थ किया गया है। तबादला सूची में पुलिस मुख्यालय और विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *