ग्वालियर में दिखेगा अर्नब चक्रवात का असर, दो दिनों तक होगी बारिश
ग्वालियर. बंगाल की खाडी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से ग्वालियर में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच आसमान मे बादल छाने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है। मौसम का असर 29 और 30 अक्टूबर को अधिक दिखाई देने के आसार है। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट आएगी जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का अहसा बढ सकता है।
तेज हवाओं के साथ मौसम बदल सकता है
बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के कारण मौसम में उतार-चढाव देखने को मिल सकता है। 1 से 2 नवंबर तक भी बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि वर्षा की तीव्रता और स्थानीय स्तर पर इसके असर में अंतर हो सकता है।
तेज हवाओं और हल्की वर्षा की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खुले स्थानों पर रखी हल्की वस्तुओं खासतौर पर फसल को किसान सुरक्षित रखें और वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें। मौसम में बदलाव के चलते सुबह और रात के समय ठंड बढ सकती है इसलिए बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपडे पहनें।
