करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी का किया मर्डर, लव मैरिज थी, हत्या के बाद पति स्वयं पहुंचा थाने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर. करवा चौथ के दिन ही सुहाग की लम्बी उम्र की दुआं की जाती है। घरों में पूजा की तैयारी होती है, पति-पत्नी साथ में त्यौहार मनाते है। लेकिन एमपी के ग्वालियर में इसी दिन एक ऐसी घटना सामने आयी। जिसने एक परिवार की खुशियां छीन ली। मुरार थाना इलाके के त्यागी नगर में मधु श्रीवास्तव की हत्या कर दी गयी। आरोप है मधु पति आनंद श्रीवास्तव पर है। शुरूआती जानकारी के अनुसार मधु के सिर पर कई बार हमला किया। जिससे मधु की मौत हो गयी। घटना के बाद आनंद स्वयं थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आनंद को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल इस घटना के पीछे का कारण साफ नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना मुरार थाना इलाके के त्यागी नगर की है। मृतक की पहचान मधु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, मधु के सिर पर कई बार हमले किये गये थे। गंभीर चोटों की वजह से उनकी मौत हो गयी। घटना खबर सामने आने के बाद आसपास सनसनी फैल गयी। जिस दिन कई घरों में करवा चौथ की पूजा हो रही थी। उसी दिन एक महिला की हत्या की खबर ने सभी के बीच सनसनी फैला दी। हालांकि घटना से पहले घर में क्या हुआ था। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था या नहीं। घटना किस परिस्थिति में हुई। इन सवालों के जवाब अभी सामने नहीं आये है। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति आनंद श्रीवास्तव स्वयं थाने पहुंचा। शुरूआती जानकारी केअनुसार, उसने वहां हत्या की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि उसके बयान और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में यह समझाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के समय क्या हुआ था। इसी के साथ पुलिस को घटनास्थल से मिले सबूतों, बयानों और दूसरे तथ्यों को भी जोड़ना होगा।
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आनंद और मधु ने लव मैरिज की थी। दोनों की मैरिड लाइफ में किसी तरह का विवाद था या नहीं, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। यह भी अभी साफ नहीं है कि घटना से ठीक पहले दोनों के बीच कोई कहासुनी हुई थी या वारदात के पीछे कोई दूसरी वजह थी। पुलिस की ओर से फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक, आनंद श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के दौरान घटनास्थल से जुड़े सबूतों और अन्य जानकारियों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
