हरदीपसिंह पुरी MP से राज्यसभा उपचुनाव लड़ेंगे, 12 नवम्बर को होगा मतदान

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्यप्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के केन्द्रीय मंत्री हरदीपसिंह पुरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम को मंजूरी दी है। इस उपचुनाव के माध्यम एमपी की राज्यसभा की एक खाली सीट भरी जायेगी। हरदीपसिंह पुरी फिलहाल केन्द्र सरकार में मंत्री है। भाजपा की तरफ से उनके नाम का ऐलान ऐसे वक्त में हुआ है। जब मध्यप्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की तैयारी चल रही है।
एल मुरूगन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट
एमपी की यह राज्यसभा सीट पूर्व केन्द्रीय मंत्री एल मुरूगन के इस्तीफ के बाद रिक्त हुई थी। चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव कराने का कार्यक्रम ऐलान किया है। उपचुनाव के लिये 12 नवम्बर की तारीख तय की गयी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर है। इस उपचुनाव में मध्यप्रदेश विधानसभा के विधायक राज्यसभा सदस्य चुनेंगे।
12 नवम्बर को होगी वोटिंग
मध्यप्रदेश की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवम्बर को वोटिंग होनी है। इससे पहले उम्मीदवारों को नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चुनाव आयोग की तरफ से घोषित कार्यक्रम के तहत नामांकन, जांच और नाम वापिस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वोटिंग कराई जायेगी। हरदीपसिंह पुरी के नाम का ऐलान के साथ भाजपा ने इस सीट के लिये अपना उम्मीदवार तय कर दिया है। अब चुनावी प्रक्रिया और मतदान के बाद ही यह साफ होगा कि राज्यसभा की यह सीट किसके खाते में जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *