दिवाली पर आगजनी से निपटने ग्वालियर में दमकल अलर्ट, 5 सब-स्टेशनों पर तैनात किए वाहन

ग्वालियर. दिवाली पर आतिशबाजी और पटाखों से आगजनी की आशंका को देखते हुए ग्वालियर नगर निगम के दमकल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। त्योहार के दौरान शहर में कहीं भी आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाडियां तत्काल मौके पर पहुंच सके इसके लिए मुख्यालय सहित पांच सब-स्टेशनों पर वाहन तैनात किए गए है। पटाखा बाजारों और घनी बस्तियों के आसपास भी आग बुझाने के विशेष इंतजाम किए गए है। दमकल वाहनों में पानी खत्म होने पर काम न रूके इसके लिए उनके साथ पानी के टैंकर भेजने की व्यवस्था भी की गई है।
शहर में 5 सब-स्टेशनों पर 3 शिफ्टों में ड्यूटी
शहर में आगजनी की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए गुडागुडी का नाका, दीनदयाल नगर, पुरानी छावनी, महाराज बाडा और मुरार में फायर सब-स्टेशन बनाए गए है। इन स्थानों पर दमकल गाडियां तैयार रखी जाएंगी ताकि अलग-अलग क्षेत्रों से सूचना मिलने पर नजदीकी स्टेशन से वाहन रवाना किया जा सके। दिवाली तक इन स्टेशनों और मुख्यालय पर तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पटाखा बाजारों में भी दमकल वाहनों की 24 घंटे तैनाती की व्यवस्था की गई है
शहर में विशेष नजर रखी जा रही पटाखा बाजारों पर
पटाखा दुकानों और बाजारों में आग लगने की आशंका को देखते हुए वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पटाखा विक्रेताओं और लोगों से भी सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *