थेनी जेल ब्रेक भागे 17 कैदी, 13 कैदी पुनः पकड़े, 9 जेलकर्मी निलंबित

नई दिल्ली. तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से कैदियों के फरार होने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही की है। थेनी जिले के एंडीपट्टी के पास स्थित थेक्कमपट्टी सब-जेल से भागे 17 कैदियों में से 13 को पुनः पकड़ लिया गया है। इन सभी कैदियों के खिलाफ जेल से फरार होने के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है।
कैदियों ने मेडीकल इमरजेंसी का नाटक किया और जेल के सुरक्षाकर्मियों पर अटैक कर फरार हो गये थे। इसके बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जिसमें 5 कैदियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेशन किया गया है। जबकि बाकी 8 कैदियों को आज पेश किया जायेगा। फरार हुए 4 अन्य कैदियों को पकड़ने के लिये पुलिस का तलाशी अभियान जारी है।
फरार कैदियों की तलाश ड्रोन से
जेल के आसपास का इलाका पहाड़ी और घने जंगलों वाला है। ऐसे में कैदियों के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस ने कई स्तरों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। सबसे पहले भागने के संभावित रास्तों को हथियरबंद चेकपोस्ट लगाकर घेराबंदी की गयी है। आसपास के जिलों की सीमायें सील की गयी है। केरल पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।
जेल ब्रेक 13 कैदी फरार होने पर 9 जेलकर्मी निलंबित
तमिलनाडु के थेनी सब जेल से 17 कैदियों के फरार होने के मामले में जेल विभाग डीजीपी संदीप राय राठौर ने इस मामले में 9 जेल कर्मियों को निलंबित किया है। पुलिस ने 4 कैदियों को दोबारा से पकड़ लिया है। वहीं निलंबित किये गये कर्मचारियों में 2 हेड कांन्स्टेबल, ग्रेड-1 और 6 ग्रेड -2 जेल गार्ड शामिल है। सोमवार -मंगलवार की मध्यरात्रि में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश में जुटी है। मंगलवार की सुबह तक 4 कैदियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *