अर्नब साइक्लोन का आधे भारत पर साया, सैटेलाइट तस्वीर में दिखाने वाला मंजर

नई दिल्ली. चक्रवात अर्नब ने बुधवार 28 अक्टूबर की सुबह आंध्रप्रदेश और यानम के त टपर लैंडफॉल पूरा कर लिया है। इस बीच हवा की स्पीड 125-135 किमी प्रतिघंटे की रहीं है। जबकि हवा के तेज झोंके 150 किमी प्रतिघंटे तक पहुंचे। इस दौरान भारत के इनसेट-3डीएस मौसम सैटेलाइट की तस्वीर में तूफान के बादलों का बड़ा घेरा दिखाई दिया है।
यह बादल पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों और बंगाल की खाड़ी तक फैले दिखाई दिये। मौसम विभाग के अनुसार तट पार करने के बाद तूफान अब जमीन के अन्दर बढ़ रहा हे। हालांकि इसका खतरा तत्काल समाप्त नहीं होगा। कई इलाको में भारी वर्षा, जल भराव और बाढ़ की परेशानी हो सकती है। सैटेलाइट ने यह तस्वीर बुधवार की सुबह 9.30 बजे से 9.57 बजे के बीच ली है। इसमें तूफान के बीच घने बादल और दूर तक फैली बादलों की पट्टियां दिखाई दे रही है। तस्वीर से पता चलता है कि चक्रवात के बादल सिर्फ उसके केन्द्र तक सीमित नहीं है। बल्कि बड़े इलाके में फैले हुए है। हालांकि किसी इलाके में बादल दिखने का मतलब यह नहीं है कि वहां तूफान का सीधा असर भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *