युवा उत्सव – पहले दिन हुईं 9स्पर्धाएं, कॉलाज के माध्यम से छात्रों ने बताया ‘जल ही जीवन है’ का महत्व

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में गुरूवार से 3 दिवसीय अंतरजिला विवि स्तरीय युवा उत्सव की शुरूआत हो गई। पहले दिन 9 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जेयू के कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी, कुलसचिव राजेन्द्र कुमार बघेल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.एसके द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में 8जिलों की टीमों ने भाग लिया। इसमें वक्तृत्व कला में पूजा, शिखा, संजय, हिमांशी ने भारतीय राजनीति में युवाओं की भूमिका पर वक्तव्य दिया।ऑन द स्पॉट पेंटिंग में एक भारत सशक्त भारत पर पेंटिंग बनाई गई।
कॉलाज में जल ही जीवन है पर छात्रों ने कॉलाज बनाया। एकल नृत्य शास्त्रीय में आशी, मीनाक्षी, सोनाली ने प्रस्तुति दी। समूह नृत्य में छात्रों द्वारा खोये गयो बाजूबंद पर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यपरिषद सदस्य शिवेंद्र सिंह राठौर, विवेक भदौरिया, निर्णायक के रूप में मोनिका श्रीवास्तव, शिवा नायक, डॉ.सपना मिश्रा, कृष्णकांत शर्मा सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आदर्श व आभार व्यक्त प्रो.एसके द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *