हिमेश रेशमिया ने गाये गीत, 3 दिवसीय दतिया महोत्सव में

दतिया. अफसाना बनाके भूल न जाना, दिवाना बनाके भूल न जाना। नाम है तेरा….नाम है तेरा….तेरा। आशिक बनाया…..आशिक बनाया, आशिक बनाया आपने। तेरे बिन लम्हा सताये, तेरे बिन बेकरारी जलाये तेरे बिन चैन मुझको न आये तेरे बिन। यह फिल्मी गीत हिमेश रेशमिया ने गाये। अवसर था शुक्रवार को स्टेडियम पर 3 दिवसीय दतिया महोत्सव के अंतिम दिन हिमेश रेशमिया के संगीत कार्यक्रम का। कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा नेता डॉ. सुकर्ण मिश्रा ने मां सरस्वती के पूजन से की। तत्तपश्चात बॉलीवुड कलाकार हिमेश रेशमिया का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। डॉ. मिश्रा ने कहा है कि दतिया हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। फिर चाहे सांस्कृतिक कार्यक्रम ही क्यों न हो। यह वहीं स्टेडियम है जहां पार्थिव शिवलिंग निर्माण में हजारों लोग ने शिवलिंग बनाये।
दतिया महोत्सव, फाग महोत्सव और पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम यहां हो रहे हैं। अब दतिया में 19 से अधिक बड़े कलाकार आ चुके हैं। इनमें हेमामालिनी से लेकर अनूप जलोटा, कैलाश खैर, अनुराधा पोंडवाल, कुमार विश्वास जैसे कलाकार और कवि शामिल हैं। दतिया हर क्षेत्र में उड़ान भर रहा है।

दतिया महोत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. सलीम कुरैशी ने कहा कि गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने हर क्षेत्र में दतिया को नंबर 1 बनाया है। दतिया में ऐसा कोई काम नहीं हैं जो कभी असंभव लगा हो। लाेग जहां सोच नहीं पाते हैं वह काम बड़ी आसानी से हो जाता है। कार्यक्रम को समिति सचिव राजेश मोर ने भी संबोधित किया। इस दौरान वयोवृद्धों को शॉल श्रीफल एवं तस्वीर भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *