पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पूर्व आईएएस राधेश्याम जुलानिया के खिलाफ खोला मोर्चा

May be an image of 2 people and people sittingभोपाल उमा भारती नेशन को सुबह 5 ट्वीट करते हुए दावा किया कि उनके कहने पर ही मप्र सरकार ने जुलानिया को जल संसाधन विभाग से हटाया गया था लेकिन केन्द्र में जैसे ही उमा भारती जल संसाधन विभाग से अलग हुईं, जुलानिया को मप्र में फिर से जल संसाधन विभाग की कभान सौंप दी गई। उमा जी ने जुलानिया के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत करने वाले का अभिनन्दन किया है।
उनके पांच ट्वीट
1. कल प्रदेश के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी पर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है, मैं शिकायतकर्ता का अभिनंदन करती हूं।
2. आपको याद होगा कि करीब तीन महीने पहले मैं केन-बेतवा पर इस व्यक्ति का जिक्र करते हुए ट्वीट कर चुकी हूं।
3. मैंने दो अधिकारियों का जिक्र किया था जिनकी वजह से केन-बेतवा प्रोजेक्ट 2017 में रेडी होते हुए भी शुरू नहीं हो सका उसमें यह एक व्यक्ति था।
4. मैंने उस समय के मुख्य सचिव से मुख्यमंत्री जी के सामने ही इस अधिकारी को जल संसाधन मंत्रालय से हटाने को कहा था एवं वह हट भी गया।
5.मेरा विभाग बदलते ही वह जल संसाधन में वापस हुआ यह भी एक आश्चर्य का विषय है कि ऐसे लोग प्रभावशाली जगहों पर मौजूद कैसे रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *