गाय से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

अहमदाबाद. गुजरात में एक बार फिर सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गयी है। यह हादसा वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन पर हुई। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक गाय आ गयी। गाय के टकराने से वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गयी है। वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से निकल रही थी। अचानक तेज रफ्तार ट्रेन के सामने एक गाय आ गयी। गाय ट्रेन की चपेट में आ गयी। गाय के टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। यह घटना शनिवार की सुबह लगभग 8 बजकर 17 मिनट की है।
दुर्घटना के बाद ट्रेन लगभग 26 मिनट तक अतुल रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। अतुल रेलवे स्टेशन से 8.43 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिये रवाना किया गया। ऐसा बताया जाता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा बीसीयू कवर भी डैमेज हो गया है। हादसे के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी भी अलग हो गयी थी। वंदे भारत एक्सप्रेस में पानी का पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी वजह से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। वंदे भारत एक्सप्रेस को हादसे के लगभग 26 मिनट बाद गंतव्य के लिये रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *