GWALIOR में गैंगरेप का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर. ग्वालियर में गैंगरेप के मामले में फरार पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच व विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने इंदरगंज इलाके से पकड़ा है। मामले में चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। एक अभी भी फरार है। टीआई क्राइम दामोदर गुप्ता व विश्वविद्यालय थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया कि सूचना मिली थी कि गैंगरेप के मामले में फरार पांच हजार रुपए का इनामी आरोपी इंदरगंज इलाके में देखा गया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगा। टीम आरोपी जितेन्द्र साहू निवासी डबरा को पकड़कर थाने ले आई।
होटल में किया गैंगरेप
आरोपी और उसके साथियों ने महिला मित्र की मदद से होटल में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। युवती नौकरी की तलाश में ग्वालियर आई थी, जिसे भरोसे में लेकर आरोपियों ने गैंगरेप किया। अब तक लोकेश साहू, सीमा उर्फ गीता, मुस्कान और जितेन्द्र को पुलिस पकड़ चुकी है। आरोपी प्रिंस उर्फ सीबी सरदार फरार है। एएसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि गैंगरेप के पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को पकड़ा है।
