MP के पूर्व IAS राधेश्याम जुलानिया के खिलाफ लोकायुक्त में भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज, 99 लाख का गबन

भोपाल. मध्यप्रदेश लोकायुक्त संगठन ने रिटायर्ड आईएएस राधेश्याम जुलानिया के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी पर जल संसाधन विभाग के सब ठेकेदार फर्म अर्नी इंफ्रा से 99 लाख 50 हजार रूपये अपने बैंक खाते में लेने के आरोप हैं। शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों के साथ लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराते हुए राधेश्याम जुलानिया, उनकी पत्नी और बेटी को भी आरोपी बनाने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
भोपाल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचन्द जैन ने 2 अगस्त को लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि जुलानिया रिटायरमेंट के बाद जिस बंगले में रहते हैं उसका भूखण्ड उन्होंने स्वयं और पत्नी अनिता जुलानिया के नाम खरीदा है। इस भूखंड को खरीदने की रकम अर्नी इन्फा के खाते से अलग अलग बैंक खातों में घुमाकर जुलानिया के एकाउंट में भेजी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जनवरी 2021 में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अर्नी इंफ्रा के मालिक आदित्य त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। ईडी से जानकारी मिली थी कि अर्नी इंफ्रा मुखौटा फर्म है जो जल संसाधन विभाग के सबसे बड़े ठेकेदार राजू मेंटाना की ओर से मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अफसरों को रिश्वत बांटने का काम करती है। अर्नी इंफ्रा को मेंटाना की ओर से करीब 93 करोड़ का काम सबलेट के नाम से मिला था। दरअसल इस शिकायत के बाद लोकायुक्त संगठन के विधि अधिकारी अवधेश कुमार गुप्ता ने शिकायत कर्ता को लिखित सूचना दी है कि उनकी शिकायत के आधार पर लोकायुक्त संगठन ने रिटायर आईएएस राधेश्याम जुलानिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जुलानिया के हटते ही ब्लैक लिस्टड हुई थी मेंटाना कंपनी, जुलानिया की वापिसी ब्लैक लिस्ट से बाहर
शिकायत कर्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने 22 अगस्त 2016 को जुलानिया को जल संसाधन विभाग से हटाकर आईएएस पंकज अग्रवाल को जल संसाधन विभाग की कमान सौंपी थी। मिली जानकारी के अनुसार पंकज अग्रवाल के कार्यकाल में मेंटाना कंपनी को ब्लेक लिस्टेड कर दिया गया था। लेकिन मेंटाना के ब्लेक लिस्टेड होते ही अचानक सरकार ने पंकज अग्रवाल को हटाकर जुलानिया को फिर से जल संसाधन में पदस्थ किया और जुलानिया के जल संसाधन विभाग में आते ही मेंटाना को ब्लेक लिस्ट से हटाकर फिर से काम सौंप दिया। शिकायतकर्ता ने राधेश्याम जुलानिया द्वारा अपने बेटे अभिमन्यु जुलानिया को 1 करोड़ रूपये विदेश भेजने की जांच की भी मांग की है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस वक्त जुलानिया जल संसाधन विभाग में पदस्थ थे और मेंटाना वहां ठेकेदार फर्म थी। उसी समय जुलानिया की बेटी लवण्या जुलानिया हैदराबाद में मेंटाना की ही एक कंपनी में जॉब कर रही थी और इसकी सूचना जुलानिया ने राज्य सरकार को नहीं दी थी।

राधेश्याम जुलानिया और राजू मेंटाना के बीच में थे जल संसाधन को दो अधिकारी
जब राधेश्याम जुलानिया पीएस थे जो राजू मेंटाना के बीच लेन देन के काम में तत्कालीन मुख्य अभियंता और कार्यपालन यंत्री दोनों ही अधिकारी ठेकेदारों से पैसे लेकर पीएस राधेश्याम जुलानिया को पहुंचाने का काम करते थे। इसी वजह से इन दोनों अधिकारियों का जल संसाधन विभाग में काफी जलबा था और अपने अधीनस्थ अधिकारियों के खिलाफ झूठी शिकायतें करते थे और उनके खिलाफ पीएस जुलानिया फटकार लगवाने के साथ -साथ उनके खिलाफ कार्यवाही करवाते थे। उन अधिकारियों का कभी अच्छी फील्ड पोस्टिंग भी नहीं लेने देते थे। लोकायुक्त कार्यवाही इन अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना है। ई-टेंडरिंग के मामले में भी यह अधिकारी शामिल थे। समय पहले बिना काम कराये करोड़ों रूपये का भुगतान इन्हीं दोनों अधिकारियों के पद पर रहते हुए किया गया था। जिसकी जांच आज तक चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *