भिंड में लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते भुजपुरा के पटवारी को पकड़ा
भिंड. भिंड के भुजपुरा में पदस्थ पटवारी मेवाराम शर्मा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी हल्का नंबर 22 में पदस्थ है। टीम ने पटवारी के घर के बाहर सड़क पर ही उसे रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस मामले में भिंड निवासी अजय जयंत ने लोकायुक्त ग्वालियर को शिकायत की थी कि प्लाट नामांतरण कराने के नाम पर पटवारी रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
नामांतरण के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग की
भिंड में पदस्थ पटवारी मेवाराम शर्मा नामांतरण के नाम पर 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ग्वालियर लोकायुक्त टीम द्वारा पकड़े गए हैं प्लॉट के नामांतरण के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई थी।
