बेकाबू बस खाई में गिरी 7 सवारी घायल

ग्वालियर. नेशनल हाइवे भिण्ड ग्वालियर रोड़ पर बूटी कुईयां के पास एक बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी जिससे बस में सवार 7 यात्री घायल हो गये। घटना गुरूवार की बतायी जा रही है घटना की जानकारी मिलने पर गोहद चौराहा पर पुलिस मौके पर पहुंची।
सभी घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया। गोहद चौरहा थाना प्रभारी टीआई रविन्द्र शर्मा ने बताया कि बस नम्बर एमपी07पी 0247 गुरूवार को ग्वालियर से भिण्ड की ओर आ रही थी। बस बूटी कुईया के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही मोटरसाईकिल को बचान के लिये ड्रायवर ने उसके एकदम सड़क किनारे मोड़ी जिससे वह बेकाबू होकर खाई में गिर गयी। वहीं बस के अचानक अनियंत्रित होने से उसम सवार 7 यात्री घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलने पर गोहद चौराहा पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *