ग्वालियर की पनौती BJP में चली गयी तभी ग्वालियर में कांग्रेस का बना महापौर-जयवर्द्धन सिंह

भोपाल. कांग्रेस के सम्मेलन में दिग्विजय सिंह के बेटे और गुना की चाचोड़ा विधानसभा सीट से विधायक जयवर्द्धनसिंह सिंह ने कहा है कि ‘‘ग्वालियर की पनौती’’ भाजपा में चली गयी है।इसी कारण से ग्वालियर में 57 वर्षो के बाद ग्वालियर में कांग्रेस को जीत मिली हेघ्। जब सिंधिया जी बीजेपी में गये, तब चर्चा यह थी कि अब कांग्रेस खत्म हो गयी है। ग्वालियर-चम्बल में इतना बड़ा परिणाम आया है तो वह कार्यकर्त्ताओं की मेहनत से ही आया है। भोपाल में कांग्रेस ने यह सम्मेलन नगरीय निकाय चुनाव में मिली सफलता को लेकर बुलाया। ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और मुरैना में कांग्रेस महापौर बनाने में सफल रही है। सम्मेलन में महापौर को सम्मानित किया गया। 4-5 बार से लगातार पार्षदों का भी सम्मान हुआ। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने सम्मेलन में आये पार्टी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं से 2023 में होने वाले विधानसभा को लेकर भी चर्चा की है।
कमलनाथ के आंखों में देखकर कसम खाई कि दुबारा सीएम बनायेंगे
जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह ने बताया कि कमलनाथ सरकार जिस दिन गिरी थी उसी दिन उनके आंसुओं को देखकर कसम खाई थी कि जब तक कमलनाथ को दोबारा सीएम नहीं बना देता, चैन से नहीं बैठूंगा। रीवा महापौर बोले-इस बार रीवा से बनेगी कांग्रेस की सरकार, कमलनाथ को बनायेंगे सीएम। ग्वालियर महापौर शोभा सिकरबार ने कहा कि कमलनाथ ने मुझ पर भरोसा किया था तो ग्वालियर की जनता ने 30 हजार मतो से जिताकर 57 वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ दिया । अब हम विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़कर जीत दिलायेंगे।

महापौर और पार्षद हुए शामिल
राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित नगरीय निकाय सम्मेलन सुबह 11 बजे शुरू हुआ और इसमें सुरेश पचौरी, जयबर्द्धन सिंह, कांतीलाल भूरिया, सांसद राजमणि पटेल, सुधांशु त्रिपाटी, मप्र कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, जेपी अग्रवाल, सीपी मिततल, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा सहित कई नेता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *