ग्वालियर के हस्तिनापुर में खदान धंसकी, एक की मौत
ग्वालियर. ग्वालियर के हस्तिनापुर क्षेत्र में बुधवार को काली गिट्टी के पत्थर की खदान धंसकी गई। खदान धंसकने से पत्थर वहां पर खड़े डंपर पर गिरे जिससे डंपर क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही इस दौरान खदान में काम कर रहे एक मजदूर की माैत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस व माइनिंग विभाग के अफसर मौके पर पहुंच गई। हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि अचानक से खदान धंसकने की वजह क्या थी।
घटनाक्रम के मुताबिक हस्तिनापुर क्षेत्र में काली गिट्टी के पत्थर की खदाने हैं। इनसे एक खदान में बुधवार सुबह काम चल रहा था और डंपर में पत्थर रखने काम का चल रहा था। इसी दौरान अचानक से खदान धंसक गई। जिससे पत्थर डंपर पर आ गिरे। इसी दौरान पत्थरों की चपेट में खदान में काम कर रहा एक मजदूर भी आ गया। जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। डंपर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
