मोदी कैबिनेट ने किया Bonus का ऐलान, इन कर्मचारियों को मिलेगा बंपर फायदा
नई दिल्ली. त्योहारी सीजन में कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी कैबिनेट ने आज रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान लिया है। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। इसके साथ ही कैबिनेट ने तेल वितरण कंपनियों को 22000 करोड़ रुपए का वन टाइम ग्रांट दिया है जिससे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में एलपीजी के दाम बढ़ने के बावजूद एलपीजी के दाम घरेलू बाजार में उसी अनुपात में नहीं बढ़ाने से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जा सके। इससे आम आदमी को बड़ी राहत मिलगी।
