MP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, आज से चलेगा यह विशेष अभियान

भोपाल. मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में एक तरफ जहां राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं । राजनीतिक दलों की तैयारियों के बीच अब निर्वाचन आयोग भी प्रदेश में आज से एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें चुनाव से संबंधित काम किए जाएंगे। यह अभियान 20 अक्टूबर तक चलेगा।

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू 
दरअसल, निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए आज से प्रदेश में विशेष अभियान चलाएगा, इस अभियान के तहत 20 अक्टूबर तक नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा,  मध्य प्रदेश के सभी हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश है कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा, क्योंकि प्रदेश में अगले साल तक विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में 18 साल की उम्र पूरी कर चुके सभी मतदाताओं को नई सूची में जोड़ने के निर्देश दे दिए गए हैं। इससे पहले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले भी मतदाता सूची को अपडेट किया गया था, जिसमें सबी नए मतदाताओं को नाम जोड़े गए थे, जबकि अब एक बार फिर मतदाता सूची अपडेट का काम शुरू हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *