MLA प्रवीण पाठक ने बनाया बंधक पीएचई सबइंजीनियर अवनीश गुप्ता को, नहीं सुन रहे थे समस्यायें
ग्वालियर. दक्षिण विधानसभा की जनता पानी के लिये आये जूझ रही है। जनता ने जब इसकी शिकायत पीएचई के इंजीनियर से की तो वहीं भी गुमराह करते रहे, आज जब क्षेत्रीय जनता के सब्र बांध टूट गया तो उन्होंने पीएचई सब इंजीनियर अवनीश गुप्ता को पकड़कर विधायक प्रवीण पाठक के पास ले गये तो उस को घर बैठा लिया। जब इस मामले में विधायक प्रवीण पाठक से बात की तो उनका कहना था कि दक्षिण विधानसभा के वार्ड 35 में पेयजल की समस्या है।
पेयजल समस्या को लेकर विधायक प्रवीण पाठक ने सबइंजीनियर अवनीश गुप्ता से कहा तो हमेशा की तरह वह पीएचई इंजीनियर अवनीश गुप्ता कभी तो इस मामले को नगरनिगम पर तो कभी स्मार्ट सिटी तो कभी अमृत योजना पर टालते रहते थे। पिछले 3 सालों में भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जिसके चलते जनता ने आक्रोशित होकर पीएचई इंजीनियर अवनीश गुप्ता को पकड़कर घर पर बैठा लिया । पिछले 3 वर्षो से वार्ड की जनता परेशान है अमृत योजना की लाइनों से। अभी तक वार्ड में पानी नहीं आया है।
