51वीं राष्ट्रीय खेलकूद टूर्नामेंट 1 नवम्बर से क्रेन्दीय विद्यालय नम्बर 1 में खेलें जायेंगे-गोरव द्विवेदी
ग्वालियर. 51वीं राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता का पांच दिवसीय आयोजन 2 चरणों में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पहले चरण में हैंडबॉल में 14 और 17 आयु वर्ग की बालिकायें भाग लेगी। यह खेल 15 से 19 अक्टूबर के बीच खेला जायेगा। जिसका शुभारंभ 15 अक्टूबर की सुबह 9 बजे क्षेत्रीय सांसद विवेक शेजवलकर के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया जायेगा। समापन समारोह 19 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे किया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि महापौर श्रीमति शोभा सिकरबार विशेष अतिथि विधायक सतीश सिकरबार होंगे । दूसरा चरण 1 से 5 नवम्बर के बीच खेला जायेगा और जिसका शुभारंभ 1 नवम्बर की सुबह 9 बजे से किया जायेगा इसमें बॉस्केट बॉल के मैच में अंडर 14 और 17 वर्ष की आयु के बीच खेले जायेंगे। यह सभी मैच लीग और नॉकआउट के आधार पर खेले जायेंगे। जिनकी मेजवानी केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 1 करेगा। यह जानकारी केवी नम्बर 1 के प्राचार्य गौरव द्विवेदी ने दी।
प्रथम चरण में हैंडबॉल के मैच होंगे
हैंडबॉल टूर्नामेंट में 25 रीजन की टीमें शामिल होगी। जिसमें प्रथम चरण 19 रीजन और द्वितीय चरण 25 रीजन शामिल होंगे। 456 बच्चे और 70 स्कॉर्ट, शामिल किये जायेंगे। यह टीमें 13 अक्टूबर से आना शुरू हो जायेंगी।
द्वितीय चरण में बॉस्केट वॉल के मैच होंगे
द्वितीय चरण में पांच दिवसीय आयोाजन में बॉस्केट बॉल के मैच खेले जायेंगे। जिसमें बालिकायें ही खेलेंगी। यह मैच अंडर 14 और 17 वर्ष की बालिकायें भाग लेंगी। जिसका शुभारंभ 1 नवम्बर और समापन 5 नवम्बर को केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 1 के परिसर में होगा जिसमें 19 टीमें भाग लेगी। यह सभी मैच फ्लड लाईट में केवी नम्बर 1, एलएनआईपी और जीवाजी विश्वविद्यालय में खेल परिसर में खेले जायेंगे। जिसमें विनर, रनरअप को ट्रॉफी प्रदान की जायेंगी।
