दो डम्परों में टकराने के बाद लगी आग में दो लोग झुलसे
ग्वालियर. हाइवे पर टोल प्लाजा से पहले थाना महाराजपुरा के इलाके में आने वाले ढाबे के सामने 2 डम्पर के आपस में टकराने से आग लगी गयी और देखते देखते ही आग लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। हादसे के बाद दोनों डम्पर में आग लग गयी और हादसे में 2 लोगों के झुलस जाने की खबर है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गयी है।
