1. MP में स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग प्रोजेक्ट की रफ्तार धीमी, राजमार्गों पर अब तक नहीं शुरू हुई रोशनी

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस-वे की स्ट्रीट लाइटों को स्मार्ट करने का प्रोजेक्ट लगातार पिछड़ता जा रहा है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के निर्देशों के पालन में ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, हरदा, खंडवा, रीवा, रतलाम, सागर, उज्जैन और विदिशा जैसे शहरों से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर नया केंद्रीयकृत स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम लगने की प्रक्रिया की जानी है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी गत सितंबर माह में शुरू कर दी गई, लेकिन एनएचएआई के अफसर दो माह में यह तय नहीं कर पाए कि इस कार्य के लिए शर्तें किस प्रकार की रखी जाएं। ऐसे में फिलहाल ठेकेदारों को भी यह पता नहीं चल रहा है कि उन्हें काम क्या करना है।

जानकारी के मुताबिक, एनएचएआई के भोपाल स्थित रीजनल कार्यालय के अधिकारियों ने देश के अन्य रीजनल कार्यालयों से इस प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त की है। इसके आधार पर अब शर्तें तैयार की जा रही हैं। इन्हें टेंडर दस्तावेजों के साथ अपलोड किया जाएगा, जिसके बाद ही ठेकेदार फर्में शर्तों को समझकर टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। बता दें कि, नए सिस्टम के अंतर्गत इन लाइटों को रिमोट के माध्यम से बंद व चालू किया जाना है। इसके अलावा प्रत्येक लाइट केंद्रीय नियंत्रण एवं निगरानी प्रणाली (सीसीएमएस) के दायरे में लानी है। जैसे ही कोई स्ट्रीट लाइट बंद होगी, वह कंट्रोल रूम में पैनल पर नजर आनी चाहिए।
रिमोट से लाइटें चालू और बंद होंगी
सीसीएमएस का वेब आधारित केंद्रीय सर्वर सभी कॉरिडोर की लाइटों का डेटा लेकर उसे सुरक्षित रखेगा। सिस्टम में नक्शे पर लोकेशन के साथ हर लाइट की स्थिति एक मैप पर देखी जा सकेगी। अभी तक सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर ये लाइटें बंद चालू होती हैं। खराब होने पर इनकी जानकारी भी तभी लग पाती है, जब पेट्रोलिंग वाहन पहुंचते हैं। अब नए सिस्टम से इन लाइटों को रिमोट के माध्यम से बंद व चालू किया जा सकेगा। जैसे ही कोई स्ट्रीट लाइट बंद होगी, वह कंट्रोल रूम में पैनल पर नजर आने लगेगी। सीसीएमएस का वेब आधारित केंद्रीय सर्वर सभी कारिडोर की लाइटों का डेटा लेकर उसे सुरक्षित रखेगा।
सिस्टम में नक्शे पर लोकेशन के साथ हर लाइट की स्थिति एक मैप पर देखी जा सकेगी। प्रत्येक कारिडोर पर स्ट्रीट लाइटों को अलग-अलग कंट्रोल बाक्स से जोड़ा जाएगा। यही बाक्स स्ट्रीट लाइट खराब होने की सूचना लोकेशन के साथ कंट्रोल रूम तक पहुंचाएगा, जिससे मैप पर स्ट्रीट लाइट बुझी नजर आएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *