डब्ल्यूएचओ ने कहा कीटाणुनाशक छिड़काव से नहीं मरता है कोरोना वायरस

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये जितना मास्क लगाने और सोशल डिस्टेसिंग को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उतना ही प्रयास प्रशासन की ओर से इलाकों में साफ-सफाई रखने के लिये किया जा रहा है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिये सड़कों और गलियों को सैनेटाइज किया जाता है। जिन इलाकों में कोरोना का कोई मरीज पाया जाता है। उन इलाकों को पूरी तरह से सैनेटाइज किया जाता है और हमें लगता है कि कोरोना से निजात पाने का यह ही सही तरीका हैं।
आमतौर पर माना जाता है कि किसी इलाके में अगर कीटाणुनाशक का छिड़काव कर दिया जाये तो इससे वायरस मर जाता है। लेकिन हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। डब्ल्यूएचओ ने यह चेतावनी दी है कि खुले में कीटाणुनाशक का छिड़काव करने से कोरोना वायर का खात्मा नहीं होता बल्कि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिये हानिकारण साबित हो सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *