भाजपा ने उपचुनाव के लिए विस्तारकों की सूची जारी कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी

ग्वालियर. भाजपा ने अपनी चुनावा तैयारी शुरू करते हुए 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए विस्तारकों की सूची जारी कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। जिम्मेदारी मिलते ही ग्वालियर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के विस्तारक शाम को ग्वालियर स्थित पार्टी कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचेंगे और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और इनकी रिपोर्ट आधार  पर ही पार्टी प्रत्याशियों का चयन करेगी।
ग्वालियर विधानसभा के विस्तारक देवेश चौधरी, पूर्व विधानसभा विस्तारक सोनू गतवार ने बताया कि शाम तक वह पार्टी कार्यालय पहुंचेगे और लॉकडाउन के चलते सोशल मीडिया व वीडियो कॉफ्रेंस की मदद से संभावित प्रत्याशियों का सर्वे शुरू करेंगे जैसे ही लॉकडाउन खत्म होता है सभी विस्तारक अपने अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेंगे
मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष के साथ ही सभी विस्तारक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संभावित प्रत्याशियों की स्थिति का आंकलन करेंगे और पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे। जिसके आधार पर पार्टी प्रत्याशी की घोषणा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *