शहर की सीमाओं से जुडे 25 शॉर्टकट रास्तों को चिह्नित कर पुलिस जवानों की तैनाती की
ग्वालियर. शहर को अन्य जिलों से जोड़ने वाली चारों सरहदों पर पुलिस की 24 घंटे तैनाती रहने के बाद बावजूद भी रोजाना ही दूसरे शहरों से आने वाले सैकड़ों लोग बिना सूचना के प्रवेश कर प्रशासन के लिए मुसीबत बन गए है। प्रदेश ही नहीं देश के अन्य रेडजोन इलाकों से आने वाले लोग शहरवासियों के लिए खतरा बन गए है। शहर में अभी तक कोरोना संक्रमित जो 66 मरीज मिले है उनमें से सभी दूसरे शहरों से कोरेना संक्रमण लेकर ही ग्वालियर पहुंचे है। कोरोना कैरियर के रूप में पहुंच रहे ऐसे लोग शॉर्टकट रास्तों से प्रवेश की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इन शहर से जुडे दो दर्जन से अधिक इन शॉर्टकट रास्तों को चिह्नित कर पुलिस जवानों की तैनाती की है।
25 शॉर्टकट रास्तों पर तैनात किए जवान
प्रदेश व देश के अन्य शहरों से अनाधिकृत रूप से शहर में एंट्री लेने वालों पर सख्ती बरतने के लिए बीते रोज पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुरानी छावनी से लेकर घाटीगांव व महाराजपुरा से लेकर विक्की फैक्ट्री के बीच पडने वाले 25 शॉर्टकट रास्तों को चिह्नित कर इन सभी ठिकानों पर 24 घंटे पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इन शॉर्टकट रास्तों पर पहुंचने वाले लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला जर्द कर उन्हें तत्काल क्वारेंटाइन कराया जाएगा।
