अब चीन की खैर नहीं भारतीय नौसेना में शामिल हो रहा रोमियो हेलीकॉप्टर
नई दिल्ली. भारतीय नौसेना को हिन्द महासागर और अरबसागर में चीनी नौसेना की बढ़ती दखलंदाजी से निपटने के लिये अचूक हथियार मिलने की तैयारी शुरू हो गयी है। अमेरिका से खरीदा जाने वाला एमएच 60 आर यानि रोमियो हेलीकॉप्टर किसी भी सबमरीन या जंगी जहाज से निपटने में बेहतरीन है। सबमरीन बेड़ा भारतीय नौसेना की सबसे कमजोर कड़ी हैं और हिन्द महासागर चीनी सबमरीन की मौजूदगी चिन्ता बढ़ा रही हैं।
भारतीय नौसेना के पास अभी न्यूक्लियर सबमरीन समेत कुल 16 सबमरीन हैं भारतीय नौसेना ने 2024 तक कुल 24 नई सबमरीन बनाने की योजना पर देश काम कर रहा है। जिनमें अभी तक केवल 2 मिल गयी है। वहीं, चीन के पास कुल संख्या 7 बताई जाती है। जिनमें से न्यूक्लियर सबमरीन हैं। चीन पाकिस्तान को भी युआन क्लास की 8 सबमरीन दे रहा है जिनके 2028 तक पाकिस्तानी नौसेना में शामिल होने की संभावना है। युआन क्लास की सबमरीन में एयर इंडिपेंडेंट प्रोपेल्शन लगा है। जिससे यह बेहद खामोशी से समुद्र में रह सकती है।
च्ीन अपनी नौसेना की ताकत को लगातार बढ़ा रहा है और उसकी सबमरीन कई बार हिन्द महासागर में देखी गयी है। साथ ही अपने समुद्री व्यापार की सुरक्षा के नाम पर चीन अपने बड़़े जंगी जहाजों को भी अरब सागर और हिन्द महासागर में भेज रहा है। इन चुनौतियों से निपटने के लिये अभी भारतीय नौसेना 5 दशक पुराने सी किंग एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर के भरोसे ही हैं।
