तीन मंजिला बिडिंल्ग में आग लगने 6 की मौत, 3 हालत नाजुक, 11 लोगों को निकाला

ग्वालियर में रोशनी घर में आग लगने से 6 की मौत, 11 को रेस्क्यू किया

ग्वालियर. रोशनी घर रोड पर स्थित तीन मंजिला मकान में सुबह 10.15 बजे आग लगने से 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मरने वालों में दो छोटी बच्चियां भी शामिल है। वहीं घर में ऑयल पेंट की दुकान भी है जिस कारण आग लग गई। इंदरगंज थाना से महज 100 मीटर दूरी पर व रोशनी घर मोड पर तीन मंजिला घर में भीषण आग लगी जिसमें 11 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। फायर बिग्रेड की 10 गाडि़या आग पर काबू पाने की कोशिश की वहीं इस घर में 25 से ज्यादा लोग रहते है और मकान मालिक का नाम साकेत पुत्र हरिओम व श्याम बताया गया है।
जानकारी के अनुसार 11 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं कलेक्टर और एसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे और आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है वहीं लोगों का कहना है कि अचानक से आग भड़की और घर में फंसे लोगों को बचाने का मौका भी नहीं मिला।

IMG_0054.JPG

घटना में मृत लोगों के नाम की सूची

1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल
2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल
3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल
4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल
5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल
6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल
7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल

IMG_0066.JPG

आर्मी ने संभाला मोर्चा
आग की भीषणता को देखकर ग्वालियर प्रशासन ने आर्मी से मोर्चा संभालने को कहा जिसके बाद आर्मी की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को बचाया। 10 गाडियां फायर बिग्रेड की पहुंची व ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए गए है। लोगों को तुरंत ही जेएएच में भर्ती कराया गया है।

IMG_0090.JPG
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
डीआईजी एके पांडे, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह, एसपी नवनीत भसीन, एएसपी सत्येन्द्र तोमर, एसडीएम अनिल बनवारिया, शिवानी पांडे, सीएसपी मुनीष राजौरिया, टीआई पंकज त्यागी, प्रदीप अष्ठाना, आरआई होतमसिंह यादव, शिवदयाल शर्मा आदि ।IMG_0108.JPG
नेता और व्यापारी पहुंचे
घटनास्थल पर सांसद विवेक शेजवलकर, जिला कमल माखीजानी, सतीश सिकरबार, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, विधायक प्रवीण पाठक, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, चेम्बर अध्यक्ष विजय गोयल, संयुक्त अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, सचिव प्रवीण अग्रवाल, बसंत अग्रवाल आदि ने पहुंच कर मदद करने का प्रयास किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *