उपचुनाव में 12 सिंधिया समर्थक नेताओं को टिकट नहीं देगी भाजपा

भोपाल. मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर उपचुनाव होना है भोपाल-कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस ने एक बार फिर से ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेताओं पर हमला बोला और दावा किया है कि मध्य प्रदेश की 24 सीटों में होने वाले उपचुनाव में भाजपा 12 सिंधिया समर्थक नेताओं को टिकट नहीं देगी।
बीजेपी 22 जयचंदों में से 12 को टिकट नहीं देगी
कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस ट्वीट को संभाल कर रखना। बीजेपी 22 जयचंदों में से 12 को टिकट नहीं देगी। 12 जयचंदों को टिकट देगी लेकिन उन्हें जीतने नहीं देगी। इस तरह पूरे 22 निपट जायेंगे। एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने दावा किया है कि अंदरूनी सर्वे से पता चला है कि सिंधिया समर्थक 19 नेताओं की करारी हार होगी जबकि 3 की कांटे की टक्कर मिलेगी। कांग्रेस सरकार से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को कांग्रेस जयचंद कह कर संबोधित कर रही है।
फूट का भी डर
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में है। वहीं दूसरी तरफ शिवराज सरकार के पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी बागी तेवर दिखा चुके है और उन्होंने हाल ही में बयान दिया है कि मेरे पास सभी विकल्प खुले है और समय आने पर इन विकल्पों का प्रयोग करूंगा ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा को फूट का भी डर है क्योंकि मप्र में अभी किसी भी पार्टी के पास पूर्ण बहुमत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *