मप्र में आज तय होगा कौन सा जिला रेड, ऑरेंज व ग्रीन में रहेगा
भोपाल. मप्र भी लॉकडाउन 4.0 को लागू करने जा रहा है लेकिन इसके साथ ही ग्रीन ओर ऑरेंज जोन के जिलों में शर्तों के साथ गतिविधियां सामान्य करने की तैयारी है। मप्र सरकार सोमवार को तय करेगी कि रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन का वर्गीकरण कैसा होगा। कौन से जिले रेड जोन में और कौन से बाकी दोनों जोन में होंगे हालांकि यह साफ है कि भोपाल, इंदौर उज्जैन और बुरहानपुर जिले में जिस तरह से कोविड-19 के पॉजिटिव केस मिल रहे है इन्हें रेड जोन में ही रखा जाएगा और सख्ती बरकरार रहेगी।
राज्य सरकार रेड, ऑरेंज व ग्रीन जो को खुद चिह्नित करें
जिलों के कंटेनमेंट एरिया को बफर में बदलकर इसके बाहर कुछ ढील दी जा सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को जनता को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व केंद्र सरकार की गाइड लाइन जारी होने के बाद रविवार देर रात केंद्रीय सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों से बात की। मप्र से मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस इसमें शामिल हुए। मप्र के लिए लॉकडाउन 4.0 कैसा होगा उसे 18 मई को अंतिम रूप दिया जाए। इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि केंद्र सरकार ने राज्यों पर छोड़ा है कि वे रेड, ऑरेंज और ग्रीन जो को खुद चिह्नित करें।
